फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटासा विद्युत उपकेंद्र ठप होने से 250 गावों की बिजली गुल

विज्ञापन
रुटौल स्थित विद्युत उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर के पास बना ब्रेकर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। 33केवी लाइन के केबल बॉक्स में फाल्ट होने से डिवीजन कार्यालय स्थित भटासा विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इस उपकेंद्र से जुड़े करीब 250 गांव की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भटासा बिजली घर के केबल बॉक्स में फाल्ट हो गया। इससे लुधैया विद्युत उपकेंद्र से आने वाली सप्लाई को ब्रेक करना पड़ा। जेई व अन्य विद्युत कर्मी दिनभर मरम्मत कार्य में जुटे रहे। मरम्मत के बाद शाम को सप्लाई चालू की गई, लेकिन दोबारा फाल्ट हो गया। इससे करीब 250 गांव में बिजली बंद हो गई। जेई नितिल उपाध्याय ने बताया कि केबल में फाल्ट को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
एक वर्ष बाद भी चालू नहीं हो सका सर्किट ब्रेकर
कायमगंज। रुटौल स्थित विद्युत उपकेंद्र में वर्षों से बिना सर्किट ब्रेकर के बिजली चल रही है। पिछले वर्ष दोनों फीडर पर सर्किट ब्रेकर लगा दिया गया, लेकिन उसकी टेस्टिंग न होने की वजह से चालू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रुटौल स्थित विद्युत उपकेंद्र के दो फीडर हैं। इसके लिए दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इन ट्रांसफार्मरों से वीसीबी से डायरेक्ट बिजली चल रही है। दिसंबर 2018 में कार्यदायी संस्था को वोल्टेज सर्किट ब्रेकर लगाने का कार्य दिया गया था। संस्था ने ब्रेकर तो लगा दिया, लेकिन चालू नहीं हो सका है। बिना ब्रेकर के ही वीसीबी में बिजली सप्लाई हो रही है। जेई एन. उपाध्याय ने बताया बिना सर्किट ब्रेकर के वीसीबी में नुकसान हो सकता है, लेकिन यहां वर्षों से ऐसे ही काम चल रहा है। टेस्टिंग के बाद ही सर्किट ब्रेकर चालू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें