फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने बैंक में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। भारतीय स्टेट बैंक शाखा मोहम्मदाबाद में लिपिक के गलत व्यवहार से नाराज खाताधारकों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने बैंक परिसर में हंगामा किया। इससे बैंक में काम काज बंद हो गया। बैंक के अन्य कर्मचारी व सुरक्षा गार्डों ने खाताधारकों को समझा कर शांत किया। तब कहीं आधे घंटे बाद बैंक में काम शुरू हो सका।
विज्ञापन

एसबीआई शाखा मोहम्मदाबाद में मंगलवार को कुछ महिलाएं रुपये निकालने बैंक पहुंची। काउंटर के पास खड़ी हुई थी। किसी बात को लेकर महिला लिपिक बैंक में खड़ी महिलाओं से नाराज होने लगी। इसको लेकर खाता धारक महिलाओं का लिपिक महिला से विवाद शुरू हो गया। शोर शराबा होने पर महिला लिपिक कुर्सी से उठकर चली गई।
इससे नाराज महिला खाताधारकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे बैंक में काम काज बंद हो गया। महिलाओं के गुस्सा होने और शोर शराबा करने पर बाहर गेट पर खड़े सुरक्षा कर्मी होमगार्ड सूरजपाल अपने दूसरे साथी के साथ बैंक के अंदर गए और महिलाओं को समझाने लगे। तभी बैंक के अन्य कर्मचारी आए और कहा कि प्रबंधक विनोद कुमार अवकाश पर है। जब वह आए तब उनसे शिकायत करना। इस बात पर महिला खाताधारक शांत हो गई। करीब आधे घंटे बाद बैंक में काम काज शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें