फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने से परेशान ईएमटी और चालकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल परिसर में काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करते एंबुलेंस का स्टाफ। । संवाद न्यूज एजें? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले भर में दुर्घटना, आपातकाल बीमारी आदि से पीड़ितों को तुरंत चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने को चल रहीं एंबुलेंस 108, 102 के चालक और ईएमटी को चार माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे परेशान होकर उन्होंने सोमवार को प्रदर्शन किया। ऐलान किया कि अब मुख्यालय से आने वाली कॉल ही अटेंड की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कालोनी स्थित लोहिया अस्पताल में एंबुलेंस का जिला स्तरीय मुख्यालय है। यहां 15-20 ईएमटी और एंबुलेंस चालक एकत्रित हुए। उन्होंने एंबुलेंस संगठन के जिलाध्यक्ष कश्मीर कनौजिया की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। ऐलान किया कि अब किसी कीमत पर स्थानीय काल को अटेंड नहीं किया जाएगा। मुख्यालय की कॉल पर ही एंबुलेंस जाएगी। कहा कि यदि शीघ्र मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर आदेश, लक्ष्मण सिंह, योगेंद्र कुमार, अजय, जितेंद्र, मुकेश, सुधीर, सुशील पांडेय, लोकेश, भंवरपाल, संजीव, ऊषा, निकिता, अदिति, अजीत, विजय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें