शाकिर अली की फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी 65 वर्षीय शाकिर अली की मंगलवार सुबह अचानक मौत हो गई। वह जनपद में सबसे छोटे कद के थे। उनकी मौत पर गांव वालों को काफी दुख हुआ। सूचना पर घर में भीड़ जमा हो गई।
गांव कुबेरपुर निवासी शाकिर अली 28 इंच के थे। सबसे छोटे कद के होने की वजह से वह जहां भी जाते थे उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती थी। पिछले लोकसभा चुनाव में वह बाइक की टंकी पर बैठकर वोट डालने पहुंचे तो पुलिस कर्मी उनकी तरफ ही निहारते रहे। कइयों ने उनके साथ सेल्फी ली। परिजनों ने बताया कि उनके भाई साजिद, माजिद, जाकिर मुंबई में काम करते हैं। वह उन्हें खर्चा भेजते थे। शाकिर अपनी बहन फहमीदा के पास रहते थे। मंगलवार सुबह उन्हें सर्दी लगी तो उन्होंने भांजी से एक अंडा मंगाकर लिखाया। इसके कुछ देर बाद अचानक उनकी मौत हो गई। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।