फर्रुखाबाद। आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीएए देश को शक्तिशाली व सुरक्षित बनाने का कानून है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि भाजयुमो के माध्यम से भाजपा युवाओं की आवाज उठाती है। कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने देश को शक्तिशाली एवं सुरक्षित बनाने के लिए नागरिकता संशोधन विधेयक को कानून का रूप दिया। विपक्षी दल षड्यंत्र के तहत भ्रम फैलाकर समाज में सांप्रदायिक तनाव की स्थितियां बना रहे हैं। कार्यकर्ता सीएए के बारे में लोगों को जानकारी दें, जिससे देश विरोधी ताकतें कमजोर हों। मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि देश में रह रहे घुसपैठियों के दिन पूरे हो चुके हैं।
केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए कि अब देश सुरक्षित होना चाहिए। नागरिकता संशोधन कानून भारतीयों की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है बल्कि नागरिकता देने का कानून है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कि युवा मोर्चा के गठन करने का उद्देश्य बताया। भाजपा नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा भाजयुमो भाजपा के बैकबोन के रूप में काम करता है। भास्कर दत्त द्विवेदी व लालाराम शाक्य ने भी संबोधित किया। मयंक सिंह बुंदेला व अंकुर मिश्रा ने जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट किए। संचालन गोपाल सिंह राठौर ने किया। जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, रामवीर सिंह चौहान, शेर सिंह शाक्य, अरविन्द भदौरिया, पीयूष त्रिपाठी, शिवम दुबे, अजीत महाजन, आशीष दुबे उर्फ छोटू, रजनीश मिश्रा, रानू दीक्षित आदि मौजूद रहे।