कायमगंज के एसडी कालेज में पोस्टर का विमोचन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व वि?
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। नगर के एलवाई डिग्री कॉलेज व एसडी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झांसी में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन सोमवार को किया गया।
एबीवीपी का प्रांतीय अधिवेशन झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई पैरा मेडिकल कॉलेज में 25 से 28 दिसंबर तक होगा। सोमवार को एलवाई डिग्री कॉलेज व कंपिल रोड स्थित एसडी कॉलेज में अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में यहां से 200 छात्र-छात्राएं पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। एबीवीपी के जिला संयोजक अनुराग दुबे, नरेंद्र मिश्रा, सिल्की मिश्रा, मनीष गौड़, प्राचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव, ममता सिंह, दीप्ति अग्निहोत्री, गुंजन वर्मा मौजूद रहे।