शमसाबाद। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के हरसिंहपुर फीडर की इनकमिंग मशीन खराब होने से रविवार रात 40 गांव की बिजली गुल हो गई। सोमवार सुबह कर्मचारियों ने मशीन को ठीक कर बिजली चालू की। इससे 40 गांव की दस घंटे बिजली बंद रही।
हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के हरसिंहपुर फीडर से करीब 40 गांव को बिजली दी जाती है। रविवार रात करीब 12 बजे 11केवी लाइन में फाल्ट आने से इनकमिंग मशीन खराब हो गई। इससे गांवों की बिजली बंद हो गई। रात भर बिजली गुल रहने के बाद सुबह विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई। तब कर्मचारियों को लेकर मशीन ठीक करवाने का काम शुरू कराया गया। सोमवार सुबह 10 बजे मशीन ठीक होने के बाद गांवों की बिजली चालू की गई। इस दौरान दस घंटे 40 गांव की बिजली बंद रही।
तार आपस में टकराने से टूटते, हादसे का डर
फर्रुखाबाद। गुतासी विद्युत उपकेंद्र की मशीनों को ट्रिप करने के लिए बैटरी व चार्जर लगा है। चार्जर खराब होने से फाल्ट आने पर मशीन ट्रिप नहीं करती है। इससे तार आपस में टकराने के बाद टूट कर गिरते हैं और हादसा होने का डर बना रहता है। रविवार गुतासी गांव में रात एचटी लाइन भी फाल्ट होने पर टूटकर गिर पड़ी। गांव के लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर बिजली बंद कराई।