फर्रुखाबाद। राशन वितरण में मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए ई-पॉस मशीन से वितरण कराने के आदेश दिए। इसके बावजूद नवंबर में कोटेदारों ने जमकर प्राक्सी वितरण कराया। इसकी शिकायत पर डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक व कनिष्ठ सहायक से जांच कराई। शिकायत की पुष्टि होने पर उन्होंने दो राशन दुकानों के अनुबंध निलंबित कर दिए। जबकि 9 कोटेदारों की 70 हजार रुपये जमानत राशि जब्त कर ली गई।
जिला पूर्ति अधिकारी जिवेश कुमार मौर्य ने प्राक्सी वितरण करने में गांव पसनिंगपुर के कोटेदार अशोक कुमार, टिमरुआ के कोटेदार पिंटू की राशन दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा गांव सथरा कोटेदार बिट्टी देवी, खिमसेपुर के सुधाकर, भटकुर्री के बिजेंद्र सिंह, महमदपुर करसान के रामनिवास की पांच-पांच हजार, जबकि फतेहपुर मरिउली के अवधेश कुमार, बरौन के मोइनसुद्दीन, बैरमपुर के उमेश चंद्र, बेला सराय के नंदकिशोर, अजीजाबाद के लंकुश की 10-10 हजार रुपये जमानत राशि जब्त कर ली गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्राक्सी वितरण की शिकायत मिलने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। संवाद