फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी कम न होने से पैंटून पुल से आवागमन चालू न हो सका

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा पर पैंटून पुल के आगे से पानी कम न होने से आवागमन शुरू नहीं हो पाया। पुल से यातायात बंद होने से गंगापार स्थित कमालगंज थाने के कई ग्रामों का संपर्क टूटा चल रहा है। इस पुल से कन्नौज जिले क्षेत्र के लोग भी हरदोई जिले के सवायजपुर व अन्य स्थानों तक जाते हैं।
विज्ञापन

कमालगंज क्षेत्र के लिए गंगा के उस पार स्थित गांवों से आवागमन व्यापारिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हरदोई जनपद के बारामऊ, दहिलिया, मुरबा सहाबुद्दीनपुर, अलापुर, मुरचिया, बेहटा लाखी सहित कई गांव के लोग कमालगंज में बाजार करने आते हैं। फर्रुखाबाद जिले के परमनगर, खुटिया, जगदीशपुर, तेरा अकबरपुर, सरह, सबासी के लोग भी आते हैं। थाना पुलिस को भी इन गांवों में जाना पड़ता है। पैंटून पुल से नीचे उतरने के स्थान पर काफी दूर तक गंगा का बढ़ा हुआ पानी कुछ दिन पहले आ गया था। अभी तक पानी कम नहीं हुआ।
इसके चलते आवागमन चालू नहीं हो पाया है। छिबरामऊ क्षेत्र के लोग उधरनपुर-रजीपुर मार्ग होते हुए इसी रास्ते से हरदोई के सवायजपुर व अन्य स्थानों तक आते जाते हैं। तेरा अकबरपुर के ग्रामीण रामनरेश व बालगोविंद ने कहा कि जब तक पीपों के पुल के स्थान पर पक्का पुल व रोड नहीं बनेगा तब तक ऐसे ही समस्या आती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें