फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में तड़प रहे गोवंश को नहीं मिला उपचार

विज्ञापन
ट्रांजिट हास्टल गोसदन में मरणासन स्थिति में पड़ा गोवंश। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका की ट्रांजिट हास्टल स्थित गोशाला में तीन दिन से बीमार चल रहे गोवंश को उपचार नहीं मिला। इससे वह तड़पता रहा। रविवार को गोशाला के सभी गोवंश वहां से शिफ्ट कर धर्मपुर कटरी स्थित राजकीय गोसदन पहुंचा दिए गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ ट्रांजिट हास्टल स्थित गोशाला में करीब 40 गोवंश थे। पिछले दिनों बेमौसम बरसात से बढ़ी ठंड में गोवंशों की दुर्दशा हो रही है। टिनशेड में शीत लहर से बचाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। पालिका कर्मियों के गोबर न उठाने से गंदगी भी भरपूर रही। सर्दी से बीमार गोवंश रविवार को टिनशेड के नीचे तड़प रहा था।
वहीं पालिका कर्मी व मजदूर गोशाला के गोवंश पकड़कर लोडर पर चढ़ा रहे थे। हालांकि आखिरी सांसे भर रहे गोवंश का उपचार करने कोई नहीं पहुंचा। नगर पालिका के लिपिक विजय शुक्ला ने बताया कि सभी गोवंश राजकीय गोसदन कटरी धर्मपुर में शिफ्ट किए गए हैं। रात से गोवंश पकड़कर लोडर से पहुंचाए जा रहे हैं। बीमार गोवंश का इलाज करने कोई पशु चिकित्सक नहीं पहुंचा। अब वह इसे कटरी धर्मपुर पहुंचाकर उपचार कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें