फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शहर की सड़कों को किया गया गड्ढामुक्त

Mon, 20 Oct 2025 08:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-11, आवास विकास कॉलोनी में सड़कों की हो रही मरम्मत। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरसात के दौरान शहर की टूटी और गड्ढों से भरी सड़कों से परेशान राहगीरों को अब राहत मिलने लगी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद दिवाली से पहले शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


जनपद में आई बाढ़ और लगातार हुई बारिश के चलते लगभग 170 किलोमीटर सड़कों पर गड्ढे बन गए थे। इनसे दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के फिसलने और खराब होने की घटनाएं आम हो गई थीं। त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी असुविधा से बचाने के लिए पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से मरम्मत अभियान शुरू किया।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने बताया कि जिले की लगभग सभी मुख्य सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान लोगों को किसी प्रकार की यात्रा असुविधा न हो, इसके लिए युद्धस्तर पर काम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शहर की जिन सड़कों पर गड्ढे बने थे, वहां पैचिंग वर्क कर मरम्मत का कार्य पूरा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें