फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने कारखाना खुलवाने से किया इनकार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर गुरुवार को छठ पर्व के मद्देनजर कपड़ों की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वस्त्र छपाई कारखानों को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कारखाना चालू किए जाने को लेकर सर्वोदय मंडल और जिले के अफसरों के मत अलग-अलग हो गए हैं। सर्वोदय मंडल के नेता, सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में जहां कारखाना चालू करने की बात कह रहे हैं। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि उन्होंने इस तरह की कोई बात नहीं की है।
विज्ञापन


सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में जरदोजी कारीगरों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर वार्ता की। वार्ता के बाद लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया है कि जो छपाई उद्यमी कार्य करना चाहते हैं। वह लोग प्रार्थना पत्र मय शपथपत्र अंडरटेकिंग देने के बाद कार्य कर सकते हैं। बशर्ते कारखानों का रंगीन पानी गड्ढा खोदकर कारखाने में एकत्र करने का कार्य करें। जिन कारखानों में पानी का काम ही नहीं है, वह लोग कारखाना शुरू कर सकते हैं। 

इसके साथ ही जनवरी और फरवरी में होने वाले शाही स्नान के दौरान भी कारखाने बंद रहेंगे। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान ने कहा कि उन्होंने कारखाना चालू करने की कोई बात नहीं की है। जो ज्ञापन उन्होंने दिया, उसमें उनके आश्वासन (सिटी मजिस्ट्रेट) का जिक्र था। इस पर उन्होंने कारीगरों को टोका भी था।   
विज्ञापन


 ज्ञापन देने वालों में सुलक्षणा सिंह, सोनू कुशवाह, मुल्तान सिंह, गुड्डू, किशन वर्मा, रामसनेही, किशन वर्मा, कमलेश कुमार, सतीशचंद्र, शिवानंद और रामसागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें