फर्रुखाबाद। डीएम ने भूमाफिया व गैंगस्टर के आरोपियों की 19.46 लाख की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिया है। तहसीलदार सदर व कायमगंज को प्रशासक नियुक्त किया है।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने एसपी की जांच आख्या पर जारी आदेश में कहा कि मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मेमरान टैगोर कालोनी निवासी रनवीर सिंह गिरोह बनाकर धन अर्जित करता है। उसने 15 लाख 33 हजार 380 रुपये की कीमत से पुत्र कृष्णवीर के प्लाट पर मकान बनवाया है।
आपराधिक वारदातों से कमाकर बनाए गए मकान को कुर्क कर तहसीलदार सदर मकान का प्रबंधन करें। वहीं जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव गुटैटी दक्षिण निवासी भूमाफिया व गैंगस्टर नरसिंह ने चार लाख 12 हजार 670 रुपये से 0.77 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी।
एसपी की आख्या के अनुसार आरोपी ने आपराधिक कृत्यों से धन अर्जित कर भूमि खरीदी है। तहसीलदार सदर भूमाफिया की भूमि कुर्क कर भूमि का प्रबंधन करें।