फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ महोत्सव को शानदार बनाने पर मंथन

विज्ञापन
फतेहगढ़ महोत्सव की बैठक को संबोधित करते विजय यादव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ महोत्सव को शानदार बनाने पर मंथन किया गया। महोत्सव समिति ने हर जाति, धर्म, संप्रदाय की सहभागिता करने के बारे में रणनीति तैयार की। कहा कि महोत्सव में जहां कवि सम्मेलन और
विज्ञापन

मु शायरा होगा, वहीं किसानों और साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाएगा।
शहर से सटे गांव अमेठी स्थित एक कोल्ड स्टोर में हुई बैठक में तौकीर खां एडवोकेट ने कहा कि फतेहगढ़ महोत्सव सर्वसमाज का गैर राजनीतिक प्रयास है। राजा शम्सीने कहा कि फर्रुखाबाद की गंगा-जमुनी तहजीब को पहवान चढ़ाने के लिए मुशायरा और कवि सम्मेलन होगा। विजय यादव ने कहा कि महोत्सव एक अ भियान और आंदोलन है। इसमें किसानों और साहित्यकारों का सम्मान होता रहेगा।
रिजवान ने बताया कि सर्वधर्म सम्मेलन विश्व बंधुत्व का पैगाम लेकर आएंगे।उन्होंने छात्रों के लिए अच्छी योजनाएं चलाने का सुझाव दिया। हाजी अल्लादीन और यूनुस अंसारी ने मजदूरों को सरकार की योजनाएं चलाने के लिए गोष्ठी करने की बात कही।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे महेंद्र सिंह कटियार ने कहा कि महोत्सव को प्रदेश स्तर तक बढ़ाकर एकता और बंधुत्व को और शक्ति देने की जरूरत है। रमेश द्विवेदी, नफीस हुसैन ने तीन दिन के बजाय एक सप्ताह का आयोजन करने की बात कही। उद्योगपति शाबिर हुसैन ने हस्तशिल्प जरदोजी समेत व्यापारिक मेला लगाने का सुझाव दिया। संजीव कटियार, सुधीर कुशवाह ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर हाजी वसीमुज्जमा, मुवीन सिद्दीकी, महेश अहिरवार, राहुल परमार, अवनीश यादव, राममुरारी शुक्ला आदि मौजूद रहे। संचालन राजीव बाजपेई, अनिल मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें