फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में गड़बड़ी से बदले गए चुनाव चिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सूची में गड़बड़ी से उस्मानगंज व बहोरा के प्रधान पद के प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न बदल गए। गुरुवार को प्रत्याशियों को बुलाकर सही चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बुधवार को चिह्न न ले पाने वाले ग्राम पंचायत सदस्य पद के कई उम्मीदवार भी अपने चुनाव चिह्न प्राप्त करने पहुंचे।
बुधवार शाम तीन बजे तक नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची बनाई गई थी। सूची बनने के बाद चिह्न आवंटित कर सूची में उन्हें अंकित करने के बाद वितरण होना था। इसमें कुछ काउंटर पर हड़बड़ी के चलते सूची में गड़बड़ी हो गई।
गुरुवार को काउंटर पर लाइन में लगे उस्मानगंज व बहोरा के कुछ प्रत्याशियों ने बताया कि नाम वापस करने वाले दावेदार का नाम भी लिख जाने से उन्हें दूसरे चिह्न मिल गए। एआरओ ने फोन कर उन्हें बुलाया है। वहीं आरओ डॉ. राजकिशोर ने बताया कि सूची सही न बन पाने की बात सामने नहीं आई है। रात को बारिश के कारण जल्दबाजी में कुछ लोगों को गलत चुनाव चिह्न मिल गए थे। उन्हें बुलाकर सही चिह्न दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें