फर्रुखाबाद। ब्लाक बढ़पुर में 59 ग्राम प्रधान पदों पर 543 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। सभी पदों पर कई प्रत्याशी होने से चुनावी घमासान होगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 75 वार्डों से एक भी नामांकन न होने पर इन पर दोबारा चुनाव कराना तय माना जा रहा है। 377 वार्डों में एक-एक नामांकन होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं 335 वार्डों में एक से अधिक प्रत्याशी होने से चुनाव होगा। ग्राम पंचायत जसमई व मसेनी के 8-8 वार्डों से ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन नहीं किया गया। इससे कोरम पूरा न हो पाने से प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 82 पदों पर 447 प्रत्याशी मैदान में चुनाव लड़ेंगे।
राजेपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलीगढ़ के निवर्तमान प्रधान सुशील वर्मा के दोनों नामांकनपत्र वैध मिलने पर उन्होंने दो चुनाव चिह्न देने की मांग की। इस पर निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने एडीएम से बात की। उन्होंने प्रत्याशी को एक चुनाव चिह्न देने और एक नामांकनपत्र की जमानत राशि वापस करने के निर्देश दिए।(संवाद)