फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे

Thu, 25 Dec 2014 10:55 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के चर्चों में आराधना हुई। बच्चों का बपतिस्मा (नामकरण संस्कार) हुआ। बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह की याद में गीत गाए। पादरी किशन मसीह ने लोगों की खुशहाली और देश की तरक्की के लिए प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना की। साथ ही कहा कि धर्मांतरण जैसी समस्याएं देश से दूर हों। इस दौरान अनुयायियों ने चर्र्चों में मोमबत्ती जलाकर प्रभु की आराधना की।
विज्ञापन


क्रिसमस पर गुरुवार को सुबह से ही शहर के सीएनआई चर्च बढ़पुर, घुमना स्थित सिटी चर्च, पुराना जिला अस्पताल स्थित क्राइस्ट चर्च, सीएनआई रखा चर्च और सीएनआई ऑल सोल्स चर्च फतेहगढ़ में लोगों का सुबह से ही आना शुरू हो गया। सिटी चर्च में पादरी हेराल्ड अभिताभ और सीएनआई चर्च बढ़पुर तथा ऑल सोल्स चर्च फतेहगढ़ में पादरी किशन मसीह ने प्रभु यीशु मसीह की आराधना की।

सीएनआई चर्च बढ़पुर में पादरी किशन मसीह ने चार बच्चों का बपतिस्मा (नामकरण संस्कार) करवाया। इस दौरान अरुणिमा, स्टीफन, आदित्य सहाय, रिनी, विनी और शिखा ने ‘गुनहगारों को देने सहारा आया चरणी में तारणहारा व मैंने पहले से कह दी मसीह मरियम का जाया है’ आदि गीत सुनाए।
विज्ञापन


इस दौरान मसीह समाज के लोगों ने चर्च में प्रभु यीशु मसीह के सामने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। पादरी किशन मसीह ने चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में कहा कि देश से धर्मांतरण जैसी समस्याएं दूर हों। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना की कि लोग और देश उन्नति करें। सब पर प्रभु यीशु मसीह की कृपा बनी रहे। रोजीशन विश्वासी ने कहा कि प्रभु सब पर कृपा रखें और उन्हें बुराइयों से बचाएं।

प्रार्थना समाप्त होने के बाद लोगों ने हैप्पी क्रिसमस कहकर एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इस अवसर पर संजय पॉल, सुनीता दास, पंकज पॉल, महीपचंद्र, नितिन जूलियस, एएस विल्किंसन, डायमंड इंद्रियास, रोजीशन विश्वासी, अनीता प्रसाद, डा. जोयल यहुन्ना, डा. प्रदीप कुमार टोप्पो, रोहतानी विश्वासी, अमित मसीह, रोजीशन विश्वासी, एलिस दयाल, आशा जोयल, पारुल विलकिंसन और जगदीप लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें