फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथावाचक के घर से छह लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भांजी की शादी में परिवार सहित गए कथावाचक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर समेत छह लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे तो कथावाचक को सूचना दी। सीओ ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवनगर में रहने वाले कथावाचक पं. मिथलेश अग्निहोत्री बुधवार को पत्नी सरिता, पुत्र देव और सावन के साथ हरदोई के हरपालपुर के गांव सिंधौली में भांजी की शादी में परिवार सहित गए थे। गुरुवार सुबह पड़ोसी रत्नेश त्रिवेदी ने मकान का ताला टूटा देखकर सूचना दी। इस पर मिथलेश परिवार सहित पहुंचे। मकान के दो कमरों, उसमें रखी अलमारी के लॉकर भी टूटे थे। बेड भी खुले पड़े थे। सारा सामान बिखरा था।
अलमारी के लॉकर में रखे 1.60 लाख रुपये, ढाई तोला सोने का हार, एक चेन, तीन अंगूठी, चार जोड़ी पायल, कीमती कपड़े समेत छह लाख रुपये का सामान गायब था।
सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी ने मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।
इनसेट...
गिहार बस्ती के संदिग्धों की तलाश शुरू
चेन लूट और चोरी की घटना में पुलिस की नजर लकूला स्थित गिहार बस्ती की ओर है। आसपास के लोगों ने बताया कि बस्ती में लकूला के लोगों का काफी आना-जाना रहता है। पुलिस ने गिहार बस्ती के संदिग्धों पर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें