फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर उचकाकर नगदी व बीयर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भखरामऊ स्थित दुकान का शटर उचका कर चोर 59 हजार रुपये व बीयर की कैन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला केशवनगर निवासी रिंकू दुबे का जय नारायन वर्मा रोड भखरामऊ रेलवे क्रासिंग पर बीयर का ठेका है। गुरुवार रात सेल्समैन दस बजे दुकान बंद कर गया था। रात में शटर उचका कर चोर दुकान के अंदर घुस गए।
विज्ञापन

उन्होंने गोलक में रखे 59 हजार रुपये व बीयर की कैन पार कर दीं। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने जानकारी दी। सेल्समैन की सूचना पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें