फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा विधायक चुनेंगे, समस्याएं से मुक्ति पाएंगे

Fri, 17 Feb 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
नवाबगंज में चुनावी चर्चा करते युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे में आजकल चौतरफा चुनाव की चर्चा हो रही है। लोग विकास के मुद्दे को प्राथमिकता दे रहे हैं। चाहते हैं कि ऐसा प्रत्याशी जीते जो बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं दिला सके। कहते हैं कि अच्छा विधायक चुनेंगे तभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।


लालच या जातिवाद के चक्कर में पड़कर यदि गलत हाथों में कमान दे दी तो फिर पांच साल तक परेशानी से जूझना पड़ेगा। युवाओं की मानें तो शिक्षा व रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं, ताकि नौजवानों को काम का अवसर मिल सके। मंगलेश बाथम के होटल पर बैठे चाय की चुस्की ले रहे युवा विशाल कुमार, कल्लू भरद्वाज, अनुज गुप्ता ने कहा नकल व्यवस्था पर रोक लगना सबसे जरूरी है।
विज्ञापन



अमन सिद्दीकी ने कहा कि बिहार की तरीके से शराब बंद लागू हो। इससे अपराध घटेंगे। मेहनत की कमाई नशाखोरी में बर्बाद न होने से घरों की कलह कम होगी व खुशहाली आएगी। अभय भरद्वाज व बासू गुप्ता ने कहा कि नौकरी में युवाओं को ज्यादा मौका देने वाले की सरकार बनाएं। ऋतिक भरद्वाज ने कहा कि बिजली व सड़क व्यवस्था सुधारने वाले को वोट देंगे। अनुज गुप्ता का कहना है कि जाति धर्म की बातें करने वालों को वोट नहीं देंगे।
विज्ञापन



सलेमपुर निवासी किसान रामदुलारे कहते हैं कि रियायती दरों पर खेतों की सिंचाई के लिए 24 घंटे बिजली, फसलों का वाजिब दाम मिले। बरतल निवासी किसान रामनिवास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने वाला विधायक चुनें, ताकि गांव के युवाओं को नौकरी करने शहरों की ओर न भागना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें