फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां साफ करते मिले बच्चे

Sat, 21 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबा कमालगंज में बच्चों से नालियां साफ कराई जाती हैं। यह नजारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमालगंज में शुक्रवार को देखने को मिला। बच्चों के नालियां साफ करने के बारे में पूछे जाने पर प्रधानाध्यापिका ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कसबा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चे हैंडपंप के पास बनी नाली साफ कर रहे थे। जैसे बच्चों से पूछा तो उन्होंने नाली साफ करना बंद कर दी। पूछे जाने पर नाली साफ कर रहे कक्षा 8 के छात्र वरुण पुत्र हेतराम ने बताया कि शिक्षिका के कहने पर वह लोग हैंडपंप के पास बनी नाली साफ कर रहे थे।

 इस संबंध में जब प्रधानाध्यापिका पुष्पलता शंखवार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह स्कूल में तो थीं लेकिन मामला संज्ञान में नहीं है। बच्चों द्वारा नाली सफाई करवाए जाने के मामले को वह दिखवाएंगी। प्रभारी बीएसए बेगीश गोयल ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। प्रधानाध्यापिका से इस संबंध में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें