स्टेडियम फतेहगढ़ में बच्चों को पुरस्कार देते डा. अनुपम दुबे व स्कूल प्रबंधक रतन मिश्रा।
- फोटो : FARRUKHABAD
मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेल दिवस समारोह का आयोजन स्टेडियम फतेहगढ़ में हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर धूम मचाई। विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। इनमें विजय हुए छात्र-छात्राओं का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
फतेहगढ़ स्टेडियम में रविवार को हुए मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट रत्नप्रिया ने किया। बच्चों ने मार्च पार्ट कर उनको सलामी दी। विद्यालय की छात्राओं ने चक दे इंडिया पर मनमोहक नृत्य किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इसके बाद विभिन्न खेलकूद हुए। इसमें सभी बच्चों ने प्रतिभाग किया। शाम को खेलकूद का समापन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक रतन मिश्रा व डॉ. अनुपम दुबे ने विजय हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए। इस दौरान प्रधानाचार्य सुखजोत कौर समेत अन्य लो मौजूद रहे।