अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को जिले भर में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह योग शिविर का आयोजन किया गया। रिमझिम फुहारों के बीच शिविर में योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योगाभ्यास कराया और योग के महत्व के बारे में जानकारी दी।
पतंजलि योग समिति की ओर से मंगलवार को मधुर मिलन गेस्ट हाउस में योग शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने किया। योग शिक्षक राकेश कुमार द्विवेदी ने हास्य आसन, ताली वादन, प्राणायाम, भुजंगासन आदि योग कराए। रिमझिम फुहारों के बीच लोगों ने योग का आनंद उठाया। रविशंकर कटियार, उपाध्यक्ष दिवाकरनंद दुबे, रामदेव पांडेय, सोनपाल यादव, केके पाठक, चंद्रप्रकाश बाथम, राजेश अग्निहोत्री, स्नेहलता, नंदकिशोर आदि मौजूद रहे।
उधर, भोजपुर स्थित बाबू सिंह दद्दू जी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में योग शिविर में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने योग किया।
डॉ. अनार सिंह यादव, अंचल यादव, प्राचार्य रंगनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे। उधर, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बीबीगंज में योग शिविर में लोगों को योगाभ्यास कराया गया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह राठौर, डॉ. पंकज शर्मा, सुरेश गोयल, विशिष्ट अतिथि मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली, डॉ. अनीता यादव, भगवानदास, प्रमोद गुप्ता, रवीश दुबे, भारत सिंह, गिरीशचंद्र, प्रतिपाल, विजय शाक्य, अनुराग, नेकराम, देव प्रकाश सरोज, रजनी, शशि, रामरानी, मुकेश आदि रहे।
उधर, डीआईओएस कार्यालय सभागार में क्रीड़ा प्रभारी राकेश मिश्र की देखरेख में योग शिविर में राजेश अग्निहोत्री ने कपालभांति, अनुलोम-विलोम आदि योग कराए।
राजीव मिश्र, पुरषोत्तम सिंह, विपिनचंद्र कटियार, राजेश अग्निहोत्री, हरिवंश सिंह, मुशर्रफ अली, मुकेश कुमार, विनय अग्निहोत्री, सुभेष सिंह, नवनीत, राजीव कुमार, राजबहादुर, शिवम, अनिल, अनुराग, अनिल गंगवार, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में नवीन कुमार की देखरेख में योग शिविर में व्यायाम शिक्षिका अनुसुइया दीक्षित ने योगाभ्यास कराया। अनूप दीक्षित, सर्वेंद्र सिंह यादव, योगेश शुक्ल, अर्जुन, रंजीत कुमार, कौशल सिंह, रनधीर, नीता शर्मा, महेंद्र सिंह, रामसिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, ठंडी सड़क स्थित जूडो कराटे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में योग शिविर का शुभारंभ हरिश्चंद्र वर्मा ने किया। अभिषेक पांडेय ने लोगों को योगाभ्यास कराया। समापन पर छात्र-छात्राओं ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। निमिष टंडन, सुरेंद्र पांडेय, दीपक द्विवेदी, मनोज मिश्र, कुलदीप वर्मा, सुमित कुमार, सौर्य गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आदित्य, वैभव, विशाल शाक्य, शेखर राजपूत, आशुतोष गुप्ता, आयुष पाल आदि मौजूद रहे।