फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ जाने के लिए निकली युवती को भाई ने पकड़ा

Tue, 21 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 प्रेमी के साथ जाने के लिए घर से निकली युवती को परिजनों ने रेलवे रोड पर पकड़ लिया। युवती के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर युवती चौकी पर जा पहुंची। परिजनों के साथ ले जाने पर युवती ने चौकी पर हंगामा कर भाई को पहचानने से इनकार कर दिया। चौकी में ही युवती प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। मां के समझाने के बाद युवती को परिजन साथ ले गए।  
विज्ञापन



थाना नवाबगंज की रहने वाली युवती का युवक से प्रेमप्रंसग चल रहा है। सोमवार को प्रेमी से मोबाइल पर बात होने के बाद दोनों के बीच रोडवेज बस अड्डे पर मिलना तय हुआ युवती ने बैंक से 10 हजार रुपये भी निकाल लिए थे। इसकी भनक रात में ही युवती के भाई को लग गई थी। मंगलवार को युवती अपने घर से निकली, बैंक से रुपये निकालकर पैदल रेलवे स्टेशन की ओर सीमा बेकरी के लिए जाने के लिए चल दी।

भाई ने युवती को रेलवे रोड चौकी के पास पकड़कर बाइक पर बैठा लिया। इस दौरान युवती ने शोरशराबा करना शुरू कर दिया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मौका पाकर युवती वहां से चौकी पर जा पहुंची और वहां पर मौजूद सिपाही कमलकिशोर यादव से कहा कि वह लोग उसे मार देंगे। पुलिस हरकत में आती उससे पहले ही युवती का भाई चौकी पर पहुंच गया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह उसका भाई है।
विज्ञापन


यह सुनकर युवती ने भाई को पहचानने से इनकार कर दिया। युवती ने कहा कि वह बालिग है और प्रेमी से ही शादी करेगी। युवती की जिद को देखकर युवक ने अपने परिजनों को सूचना दी। कुछ समय बाद युवती की मां और अन्य लोग भी आ गए। भाई ने पुलिस को बताया कि उसने बहन के मोबाइल में आए मैसेज को पढ़ लिया था लेकिन उसने यह जाहिर नहीं होने दिया।
विज्ञापन


परिजनों के काफी समझाने के बाद युवती को परिवार के लोग अपने साथ ले गए। इस दौरान चौकी के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें