मदर्स प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
राधा-कृष्ण के स्वरूप में सज्जे बच्चे काफी मनमोहक लग रहे थे। बुधवार को
पुराना कोठापार्चा स्थित मदर्स प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी पर्व
के अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण के स्वरूप
में सजे कुहुक, अंशुमन, अरनव, अक्षित, पीहू, वेदिका,
नियोनिका, काव्या,
गौरांश, नक्क्ष, आराध्या, सिंधुजा, साक्षी, फातिमा, मिष्ठी, आध्या, अनन्य,
वंश, गौरी, जैनव, अंगद, अंशुभ, उत्कर्ष और सक्षम आदि बच्चे बड़े ही मनमोहक
लग रहे थे। इस दौरान दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम भी हुआ। इसका बच्चों ने
खूब लुत्फ उठाया। स्वरूपों की आरती उतारकर प्रसाद बांटा गया।
प्रधानाचार्या नीलू लांबा और विशाखा लांबा ने बच्चों का
उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर बंटी सरदार, प्रवीन मिश्र, कृष्णा मिश्र, अनूप गुप्ता, निदा,
माधुरी, स्वाती, सुनैना शर्मा, सुनैना गुप्ता, सोनाक्षी, सूबिया, पूजा,
नेहा, फरीन, सुनीता, ऋचा, रचना कुमारी और सपना कुमारी आदि मौजूद रहीं।