स्कूलों में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न डिजाइनों के
परिधान पहनकर राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चे काफी मनमोहक लग रहे थे।
इस दौरान जन्माष्टमी पर्व की विशेषता भी बताई गई। उधर, संस्कार भारती की ओर
से भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को आवास विकास स्थित द
जयपुरिया स्कूल में जन्माष्टमी पर बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का
मंचन किया। बच्चों के मक्खन हांडी के मंचन को लोगों ने सराहा। श्रीकृष्ण,
वसुदेव, देवकी, नंदबाबा, यशोदा और राधा के स्वरूप में सजे बच्चे मनभावन लग
रहे थे। अनविका, अंश, अनवय, अनुश्री, पुल्कित, कृतिका, प्रथा, श्रेया,
अवितांशी, विनायक और सुभाष
आदि बच्चे स्वरूप बने थे। कार्यक्रम का संचालन
निशा मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रीती यादव, शिवा, अंबिका, चित्रांश,
प्रियंका, दृष्टि कपूर, अनुराधा और अंकित आदि मौजूद रहे। उधर, देहली
पब्लिक स्कूल आवास विकास में कान्हा महोत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न
स्वरूपों में सजे बच्चों ने भजनों पर नृत्य भी किया। कृष्ण के स्वरूप में
सूर्यांश, ईशान, अंश
गुप्ता, सुदामा के स्वरूप में अंशुल, ईशांत, मीरा के
स्वरूप में मृणाल, वैष्णवी, अनुष्का, वासुदेव के स्वरूप में गगन, अराध्य,
देवकी के स्वरूप में पायल, दिक्षिता, यशोदा के स्वरूप में अवंतिका, नंदबाबा
के स्वरूप में अर्थव, अराध्या, बलराम के स्वरूप में देवांश, अनीस, रुकमणि
के स्वरूप में दिक्षिता, वैष्णवी कटियार, अर्जुन के स्वरूप में अर्जुन
गुप्ता, करन गुप्ता और
कंस के स्वरूप में शौर्य चतुर्वेदी रहे। इस अवसर पर
डायरेक्टर विजय कटियार और प्रिंसिपल अनुभव लाल आदि मौजूद रहे।
इधर,
संस्कार भारती की ओर से सीपी इंटरनेशनल स्कूल और अमनतारा पब्लिक स्कूल में
जन्माष्टमी मनाई गई। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में वाणी गुप्ता, यशव खान,
श्रेया शाक्य, राधिका अग्रवाल ने मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से
मिले...
गीत पर मनोहारी नृत्य किया। इशिका पांडेय ने मैया यशोदा और अक्षिता
जैन ने ओ राधा तेरी चुनरी पर मनमोहक नृत्य किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य
विजय भैरव, संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय, रवींद्र
भदौरिया, सीवी तिवारी, काजल अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य डा. एनडी सिंह, शैलजा
मिश्र, प्रियंका बाजपेयी, वर्निता तिवारी, सोनी यादव,
अंकिता अवस्थी,
नंदिता अवस्थी, महीन खान और दयानंद शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं अमनतारा
पब्लिक स्कूल में कृतिका, वंशिका, अंकुश, श्वेता, फरहा और अमीना राधा-कृष्ण
के स्वरूप बने। इस अवसर पर वीना कटियार, डा. जितेंद्र कटियार, कंचन,
गुलशन, हुमा, प्रीती, आकाश कुमार, रत्नेश और अपर्णा आदि मौजूद रहीं।
संस्कार भारती की ओर से बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।