फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मार्ग दुर्घटना में घायल बालक की इलाज के दौरान मौत

Sun, 10 May 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। गांव हजरतगंज में सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को घायल हुए बालक की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

गांव हजरतगंज निवासी अवधेश सिंह का बेटा कुनाल जीत सिंह (11) शुक्रवार को खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान हजरतगंज तिराहे पर सिवारा की ओर से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कायमगंज से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन ने उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कुनाल अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी बहन दुर्गा, शाहा कुमारी और भाई नवजीत सिंह है। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत के बाद मां विनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा वरुण कुमार ने थाना कंपिल में पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें