फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से सोता नाला में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। बच्चों के साथ खेल रहे बालक की सोता नाला में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से बालक के शव को बाहर निकाला गया। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव बलीपट्टी रानीगांव निवासी रामवीर का छह वर्षीय पुत्र हिमांशु गुरुवार को अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते खेलते बच्चे सोता नाला के पास चले गए। हिमांशु का पैर फिसल गया और वह सोता नाला में गिर गया। अन्य बच्चे वहां से भाग आए। अंधेरा होने पर भी जब हिमांशु घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन के लिए निकले। परिजनों को गांव के लोगों ने बताया कि बच्चे सोतानाला के पास खेल रहे थे। परिजन सोता नाला पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया।
गोताखोरों ने पानी घुसकर हिमांशु की तलाश की। कुछ देर में ही हिमांशु का शव सोता नाला में मिल गया। हिमांशु का शव देखकर रामवीर व उनकी पत्नी अनीता दहाड़े मारकर रोने लगीं। परिजन शव को घर ले आए। रामवीर के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें