फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बालक की मौत, चपेट में आईं पड़ोसन व बहन

विज्ञापन
शनी का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
करंट से बालक की मौत, बहन व पड़ोसन भी चपेट में
विज्ञापन

कायमगंज। टिन शेड पर पतंग उठाने गए बालक की करंट लगने से मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में बड़ी बहन करंट लगने से नीचे जा गिरी। पड़ोस की महिला को भी जोरदार झटका लग गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
गांव प्रेमनगर निवासी पंचमलाल शुक्रवार सुबह तंबाकू गोदाम पर काम करने चला गया था। घर पर पत्नी व बच्चे थे। उनके 10 वर्षीय पुत्र शनी के कहने पर मां किताबें लाने के लिए बाजार चली गई। घर में उसकी 14 वर्षीय बड़ी बहन मालती व 12 वर्षीय पूजा रह गईं। कुछ देर बाद घर के टिन शेड पर पतंग उड़कर आ गिरी।
विज्ञापन

शनी पतंग उतारने के लिए छत से होकर टिन शेड पर गया। टिन शेड में बंधे बिजली के केबल के कटे होने से करंट आ रहा था। शनी ने जैसे ही टिन शेड पर पैर रखा वैसे ही करंट लगने से चीखकर गिर पड़ा। पड़ोस की 55 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी वीर सहाय कपड़े सुखाने छत पर चढ़ी थी। उसने बालक का हाथ तो जोरदार करंट लग गया। बहन मालती यह देख भाई को बचाने टिन शेड पर चढ़ गई।
विज्ञापन

वह भी करंट लगने से नीचे जा गिरी। इससे चुटहिल हो गई। चीख पुकार पर पड़ोसी पहुंच गए। पड़ोसी युवक ने प्लास से केबल काट दिया। इसके बाद शनी को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉ. विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए। बालक की मां गुड्डी देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शनी के दो भाई व 4 बहनें हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें