फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बेकाबू स्कार्पियो की टक्कर से खेल रहे बालक की मौत

Mon, 02 Mar 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-25 दुर्घटना करने वाली कार के चालक से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद के गांव नहरइया में गली में खेलते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से छात्र की मौत हो गई। चालक ने कार भगाने का प्रयास किया पर ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पिता की सूचना पर पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

नहरइया गांव निवासी प्रहलाद सिंह का पुत्र प्रशांत (10) कक्षा पांच में पढ़ता था। वह रविवार शाम करीब सवा पांच बजे गांव की गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी समय आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इससे प्रशांत दूर जा गिरा। चालक ने कार भगाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीणों ने पीछा करके पकड़ लिया। इसके बाद उसी कार से घायल बच्चे को आवास विकास तिराहा स्थित निजी अस्पताल लाया गया। हां बच्चे को जैसे ही स्ट्रेचर पर लिटाया तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पिता प्रहलाद सिंह ने कादरीगेट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया।

पिता प्रहलाद सिंह ने बताया कि प्रशांत चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई शिवकुमार और छोटा निशांत व बहन भावना है। मां सोनी का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता ने बताया कि कार की स्पीड काफी तेज थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें