फर्रुखाबाद में सड़क किनारे खड़े बालक को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चे को मौत के घाट उतारने के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
यूपी में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसा हुआ। नसरतपुर गांव में कन्या पूर्व माध्यमिक विधालय के पास डेयरी से दूध लेकर वापस जा रही पिकअप ने सड़क किनारे खड़े तीन वर्षीय इसियान को टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता मासूम रजा ने बताया कि सुबह करीब सवा आठ बजे वह बच्चे को साथ लेकर खेत पर तरबूज लेने जा रहा था। अचानक गांव की ओर से आई दूध की गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक गाड़ी भगा ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।