यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बुधवार देर रात को भीषण सड़क हादसा हुआ। शमसाबाद थाना क्षेत्र के हजियांपुर चौराहे के पास टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संदीप कुमार (29) पुत्र दयाराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऋषि पाल (33) पुत्र राम भरोसे व आर्यन (4) पुत्र रिशिपाल निवासी चीटन नगला शमसाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष आरके रावत ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है।