फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा में डूबने से बच्चे की मौत

Tue, 12 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज में बच्चों के साथ बंबा किराने खलने गया बच्चा बंबा में डूब गया। यहां खेतों में बकरी चरा रही गांव की लड़की और एक लड़के ने उसका शव पानी में उतराता देखा, तो बाहर निकाला। इसकी जानकारी बालक के परिजनों को दी। शव देखकर परिजनों में रोना पीटना शुरू हो गया। बालक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था।
विज्ञापन


गांव रामनगर शुकुरूल्लापुर निवासी अर्जुन बाथम का पुत्र नवीन (5) मंगलवार को गांव के बच्चों के साथ बंबा किनारे खेतों में खेल रहा था। वह खेलते हुए रेलवे फाटक के पास चला गया और बंबा के किनारे बैठ गया। अचानक उसका पैर फिसला और वह पानी में गिर पड़ा। उधर से गांव के रामनिवास की पुत्री छाया और मेघनाथ का पुत्र विकास खेत में बकरी चराते हुए आ रहा था। इन्होने बालक को पानी में उतराता हुआ देखा, तो दोनों बंबा में घुस गए और बच्चे को खींच कर बाहर निकाला। तब तक

उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी बालक के परिवार वालों को दी। अर्जुन बाथम, इनकी पत्नी राधा रोती बिलखती मौके पर पहुंची। पुत्र का शव देखकर मां बेहोश हो गई। अर्जुन बाथम ने बताया कि नवीन उसका एकलौता पुत्र था। भाजपा नेता प्रदीप अवस्थी ने इसकी जानकारी एसडीएम कायमगंज को दी। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर जांच करने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें