फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल बंदी कर्मचारियों को चकमा देकर भगा

Thu, 05 Mar 2015 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मुकदमे के आरोपी बाल अपचारों को 25 फरवरी को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड में पेशी के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेजा था। बुधवार की रात अपचारी के पेट में दर्द होने लगा।  उसने  अधीक्षक से इलाज के लिए कहा लेकिन रात होने पर उसे अस्पताल नहीं लाया गया।
विज्ञापन


 गुरुवार की सुबह अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी नरेंद्र सिंह और अरविंद  लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां बाल अपचारी ने  कर्मचारियों से शौच करने की बात कही। कर्मचारी उसे शौचालय ले गए।  कर्मचारी हादसे में हुई मौतों के बारे में जानकारी करने लगे। तभी अपचारी शौचालय  से निकला और चुपचाप  कर्मचारियों को चकमा देकर भागने लगा। कर्मचारियों ने उसे भागते देख लिया। कर्मचारियों ने शोर मचाने लगे।

तभी स्थानीय लोगों ने काफी दूर दौड़ा कर टेंपो में बैठे अपचारी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल के आपातकालीन में दवा दिलाई गई।  कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधीक्षक को दी। अपचारी ने बताया कि वह होली के त्यौहार को मनाने के लिए घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें