शहर के गांव भाऊपुर भट्टा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में
आकर अनिल और सुग्रीव गंभीर घायल हो गए। इनके शव काफी देर तक सड़क पर पड़े
रहे। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को लोहिया अस्पताल
लेकर आई। यहां पर मौजूद डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मामले की
जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंचे। शवों के देखकर परिजनों में कोहराम मच
गया। अनिल गंगवार की पत्नी सरोज देवी और बेटा हरीओम, मानू भी का रो रो कर
बुरा हाल था। मृतक अनिल गंगवार के बेटे हरीओम गंगवार ने अज्ञात वाहन चालक
के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई।