फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शासन के निर्देश पर जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार से फिर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया जाएगा। इसके लिए शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता के साथ तैयारियां पूरी की गईं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 32 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें शहर में चार और 28 पीएचसी ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इन दिनों जुकाम, बुखार व खुजली आदि के मरीज बढ़ रहे हैं। इससे लोहिया अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसके लिए शासन ने 10 अप्रैल से प्रत्येक रविवार को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाने के आदेश दिए हैं, जिससे लोग नजदीकी पीएचसी पर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं ले सकें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि सभी पीएचसी पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने के साथ तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक स्वास्थ्य मेला लगेगा।
इसमें आयुष्मान कार्ड बनेंगे। गर्भावस्था व प्रसव पूर्व परामर्श, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, नवजात एवं बाल स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं व परामर्श भी दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार मरीजों की जांच करने के साथ ही गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें