फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायमगंज में चुनाव कराना चुनौती

Wed, 14 Oct 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पहले दो चरणों में बवाल और हिंसा के बाद कायमगंज विकास खंड में चुनाव कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। यहां जिला पंचायत की पांच सीटों के लिए 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। 32 बूथ संवेदनशील हैं। संवेदनशीलता के मद्देनजर विकास खंड में अकेले चुनाव कराया जा रहा है। यहां तीसरे चरण में 17 अक्तूबर को मतदान है।
विज्ञापन


कमालगंज और राजेपुर विकास खंड में पंचायत चुनाव के दौरान जमकर बवाल हुआ है। ऐसे में कायमगंज चुनौती बन गया है। कायमगंज में एटा जिले का बार्डर संवेदनशील है। कटरी इलाके में भी गड़बड़ी की आशंकाएं रहती हैं। यहां 20 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। मतदान केंद्र प्राइमरी स्कूल रुटौल, प्राइमरी स्कूल लुधैया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुटौल, प्राइमरी स्कूल पचरौली महादेवपुर, प्राइमरी स्कूल चौखड़िया, प्राइमरी स्कूल पुरौरी, प्राइमरी स्कूल सिकंदरपुर खास, प्राइमरी स्कूल कटिया अति संवेदनशील प्लस हैं।

विकास खंड के प्राइमरी स्कूल त्यौर खास, प्राइमरी स्कूल बरखेड़ा, प्राइमरी स्कूल गंगपुर शाहपुर, प्राइमरी स्कूल समाउद्दीनपुर, प्राइमरी स्कूल बिल्सड़ी इनामुल हक इंटर कालेज रायपुर खास, प्राइमरी स्कूल अताईपुर जदीद व पूर्व माध्यमिक विद्यालय अताईपुर जदीद अति संवेदनशील हैं। सवंदेनशीलता के चलते ही इस विकास खंड में अकेले चुनाव कराया जा रहा है। पहले इस विकास खंड में चुनाव को नवाबगंज विकास खंड के साथ रखा गया था। बाद में नवाबगंज के मोहम्मदाबाद के साथ जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें