फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित भूमि पर भराव डालने वालों को खदेड़ा

Fri, 02 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय में विचाराधीन वाद के बावजूद विवादित भूमि पर मिट्टी डालकर भराव करने वालों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया।  जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों ने जमकर खरीखोटी सुर्नाइं। कोतवाल ने दोनों पक्षों को शनिवार को समाधान दिवस में कागजात लेकर आने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गंाव इनायतनगर में लंबे अरसे से चले आ रहे भूमि विवाद में देर रात विवादित भूमि पर मिट्टी डालकर भराव करने वालों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। भराव करा रहे नरसिंहपुर निवासी पप्पू, सर्वेंद्र, मुन्ने, राजीव पुत्रगण वेदराम गंगवार ने बताया कि उनके पिता ने इस भूमि को सुभानपुर निवासी विद्या देवी से खरीदा था। विद्यादेवी के पति रामसेवक को यह भूमि पट्टे पर मिली थी। इनायतनगर के लोग बच्चों के कब्रिस्तान की भूमि बताकर विवाद खड़ा किए हैं।

तत्कालीन एसडीएम राकेश पटेल ने पैमाइश कराकर विद्यावती के पक्ष में बाउंड्री करा दी थी। तब इनायतनगर निवासी कामरेड बादाम सिंह ने विद्यादेवी और एसडीएम राकेश पटेल के नाम मुकदमा दायर किया था। बादाम सिंह ने बताया कि इस  भूमि पर वाद चल रहा है। इसके बावजूद पप्पू आदि ने देर रात भूमि पर भराव डाला।
विज्ञापन


इस पर ग्रामीणों ने इनको भगा दिया। पप्पू की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। बादाम सिंह के जानकारी देने पर एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी को कागज देखकर विवाद निपटाने के निर्देश दिए। कोतवाल एके सिंह परिहार ने बताया कि दोनों पक्षों को शनिवार को समाधान दिवस में भूमि संबंधी कागजात लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें