फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इलेक्टि्रक बसों के लिए रोडवेज बस अड्डे पर बनेगा चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम बिजली से चलने वाली बसों को चार्ज करने के लिए स्थानीय बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनाएगा। अलीगढ़ के अवर अभियंता (एई) की अगुवाई में आई तकनीकी टीम ने जगह चिह्नित कर दी है। चार्जिंग स्टेशन के लिए 15 गुणा पांच मीटर जगह तय कर दी गई है।
विज्ञापन

राज्य सड़क परिवहन निगम बिजली से चलने वाली बसों को लेकर काफी तेजी से काम कर रहा है। सोमवार को निगम के महाप्रबंधक के निर्देश मिलते ही अलीगढ़ के अवर अभियंता संतोष कुमार कुशवाह, सहायक अभियंता धीरज कुमार, इटावा के पटल लिपिक संजय बघेल मंगलवार को बस अड्डा पहुंचे। उन्होंने एआरएम अरविंद कुमार मिश्र, स्टेशन प्रभारी जितेंद्र सिंह गौतम को लेकर परिसर में जमीन को देखा।
पूर्व व दक्षिण कोने में 15 गुणा पांच मीटर की जगह चिह्नित कर दी। तकनीकी टीम ने इस जमीन को उपयोगी माना है। एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि निगम की मंशा है कि आगरा, कौशांबी व प्रयागराज से चलने वाली बिजली वाली बसों को स्थानीय बस अड्डा पर लाया जाए। तीन डिपो की बसों के लिए यहां चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। शीघ्र ही बिजली विभाग को अलग से बिजली लाइन डालने के लिए पत्र प्रेषित कर इस्टीमेट आदि मांगा जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह काम काफी प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें