फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस अडडे पर हायतौबा, बसों के लिए घंटों तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस परीक्षा में भाग लेने आए अभ्यर्थियों की बस अड्डा पर भारी भीड़ रही। बसों के लिए दिन भर हायतौबा मची रही। खासकर दोपहर 12 और शाम पांच बजे पेपर छूटने पर हालत बदतर हो गए। इस दौरान डिपो के अधिकारी भी बस अड्डा पर इंतजाम देखने के लिए सतर्क रहे। समाजसेवियों ने भूखे लेटे अभ्यर्थियों को केले वितरित किए।
विज्ञापन

शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को भी दो पालियों में पुलिस परीक्षा संपन्न हुई। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का रात से ही बस अड्डे पर जमावड़ा हो गया। इसके अलावा रविवार को गैर जिलों में होने वाली परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की भी भीड़ रही। दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे जब पेपर छूटा, तो बसें कम पड़ गईं। कानपुर, हरदोई, शिकोहाबाद आदि को जाने वाली बसों चंद मिनट में ही भर गईं। बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एआरएम राजेश कुमार बस अड्डा पर शाम तक मुस्तैद रहे।
परीक्षार्थियों की दिक्कतों को देखते हुए शनिवार को समाजसेवी अनूप कटियार ने बस अड्डे पर समय काट रहे दूरदराज से आए अभ्यर्थियों को तीन हजार से अधिक केला वितरित किए। देर रात तक बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें