फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूड आयल की संभावना, तरल पदार्थ का लिया नमूना

Sat, 03 Nov 2018 11:09 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
खुदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रूड ऑयल की संभावना पर ओएनजीसी टीम गड्ढा खोदकर विस्फोट करने के बाद निकलने वाले तरल पदार्थ का नमूना ले रही है। इस नमूने को जांच के लिए भिजवाया जाएगा। बताते हैं कि जिले भर में करीब 6500 स्थानों पर बोरिंग की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) की संभावना पर शुक्रवार को ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) की टीम ने डेरा डाल लिया है। शनिवार को टीम ने नसरतपुर, नगरिया देवधरापुर, बिचपुरी, नौगवां और भटपुरा आदि इलाकों में जाकर क्रूड ऑयल की संभावना पर बोरिंग लगाकर खुदाई करवाई। जमीन से निकलने वाले तरल पदार्थ की ओएनजीसी के कर्मचारियों ने सैंपल लिए हैं।

ओएनजीसी कर्मचारी जनार्दन सिंह ने बताया कि सेटेलाइट के माध्यम से पता चला है कि जिले के कई इलाकों में क्रूड आयल है। क्रूड आयल पता लगाए जाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में कई बोरिंग मशीनें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि 50-50 मीटर की दूरी पर गड्ढे खोद रहे हैं। इसके बाद 200 मीटर तक बोरिंग करने के बाद ब्लास्ट करते हैं। ब्लास्ट के बाद जमीन से निकलने वाले तरल पदार्थ का सैंपल लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 6500 स्थानों पर बोरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें