फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 15 पुलिस कर्मियों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवंबर माह में चल रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत टीएसआई ने सोमवार को पुलिस लाइन गेट पर चेकिंग अभियान चलाया। नियमों को तोड़ने वाले 15 पुलिस कर्मियों के चालान काटे।
विज्ञापन

सोमवार को प्रभारी यातायात निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने पुलिस लाइन गेट पर ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लाइन के अंदर से ड्यूटी के लिए बाइक से निकले वर्दीधारियों के वाहनों की फोटो खींचकर चालान की कार्रवाई शुरू हुई। एक के बाद एक कई चालान होने से पुलिसकर्मियों में कौतूहल हो गया। कुछ ने टीएसआई के स्टाफ होने का हवाला दिया तो कोई बोला सर, क्या हमारा भी चालान काटा जाएगा। इस दौरान पत्रकारों के कैमरे चल उठे। टीएसआई ने कहा कि नियम सबके लिए एक जैसा ही है। चालान होने के बाद भी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के ही वाहन चलाते देखे गए। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि कानून सबके लिए एक समान हैं। वह चाहे आम नागरिक हो अथवा पुलिस। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें