फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में चकरोड के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, छर्रे लगने से चार घायल

विज्ञापन
घायल अंजू। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज।
चकरोड के विवाद में गुरुवार दोपहर दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। खेत में काम कर रहे चार लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। 12 मवेशी भी घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। इसमें एक शिक्षक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धूरीहार निवासी राजबहादुर सिंह व गांव के सौकी सिंह में चकरोड को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को राजबहादुर का ट्रैक्टर लेकर चालक गांव रामनगर निवासी अमरपाल मक्का लादकर मोहम्मदाबाद जा रहा था। अमरपाल विवादित चकरोड पर पहुंचा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसको रोका और पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर राजबहादुर अपने पक्ष के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते दोनों पक्ष फायरिंग करने लगे। ताबड़तोड़ फायरिंग से खेत में काम कर रहे गांव के रमेश व उसकी पुत्री अंजू, मंजू और रजनीश छर्रे लगने से घायल हो गए। 12 मवेशी भी छर्रे लगने से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजबहादुर पक्ष से मोहित, शीशराम, राघवेंद्र, प्रवीण, शिक्षक प्रकाश तथा फतेहगढ़ कोतवाली के भोलेपुर निवासी प्रशांत व फौजी शंशाक दुबे को हिरासत में ले लिया है। एसओ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सात लोगों को मौके से पकड़ा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें