फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिलाओं से चेन और नगदी लूटी

Wed, 29 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बूरावाली गली निवासी पूजा सैनी पत्नी मनोज स्टेट बैंक के निकट स्थित मार्केट में स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती है। बुधवार दोपहर वह रिक्शा से रेलवे रोड स्थित सिल्वर साइन के सामने वाली गली में अपने परिचित के यहां जा रही थी।
विज्ञापन


जैसे ही गली मोड़ के पास पहुंची उसी समय पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर महिला के गले में पढ़ी चेन तोड़ चौक बाजार की ओर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया लेकिन किसी ने भी लुटेरों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। सूचना पर चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की जांच पड़ताल करते हुए आसपास के लोगों से लुटेरों के हुलिए के बारे में जानकारी ली। पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।  कोतवाल ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी श्यामा देवी पत्नी प्रेमपाल ने बुधवार को दोपहर रेलवे रोड स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा से 30 हजार रुपये निकालकर थैले में रख लिए थे। इसके बाद श्यामादेवी रिक्शा से वापस घर लौट रही थी।

अंगूरीबाग पुलिया के पास महिला ने रिक्शा छोड़ दिया और पास में एक ठेली से जूस पीने के बाद दही खरीदने लगी। उसी समय सिल्वर रंग की बाइक पर सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर महिला के हाथों से थैला छीन फरार हो गए।

दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जल्द खुलासा किया जाएगा।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छत्तादलपत राय निवासी प्राइवेट शिक्षक संजीव शुक्ला ने बुधवार की दोपहर ठंडी सड़क स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 14 हजार रुपये निकाले। बैंक कर्मी से एक गड्डी सौ रुपये वाली दी और दो दो हजार के दो नोट दिए।

इस पर संजीव ने चार हजार रुपये जेब में रख लिए और गड्डी को अपनी बाइक की डिग्गी में डाल लिया। डिग्गी में लॉक नहीं लगा हुआ था। जब वह रेलवे स्टेशन तिराहा पर पहुंचे तो जाम में फंस गया।

इस दौरान टप्पेबाजों ने उसकी डिग्गी को खोल लिया और नगदी निकाल कर फरार हो गए। जब शिक्षक घर पहुंचे और डिग्गी खोली तो होश उड़ गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की पर कोई नतीजा नहीं निकला। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें