फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के नजदीक आते ही पुलिस को याद आए चौकीदार

विज्ञापन
शमसाबाद थाने में बैठक में मौजूद चौकीदार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गांवों में तैनात कई चौकीदारों को अपने क्षेत्र के थानेदारों के मोबाइल नंबर तक पता नहीं हैं। फतेहगढ़ और शमसाबाद में चौकीदारों के साथ बैठक में इसकी पोल खुली। अधिकारियों ने चौकीदारों को गांव में होने वाली अपराधिक घटनाओं की जानकारी देने के लिए कहा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में अवैैध शराब, शस्त्र बनाने वालों के बारे में जानकारी कर कार्रवाई करने के लिए चौकीदारों की गुरुवार को फतेहगढ़ कोतवाली व शमसाबाद थाने में बैठक बुलाई गई। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल के बुलावे पर 17 चौकीदारों में से 12 ही बैठक में पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि आप लोग ग्ािम पुलिस अधिकारी हो।
सबसे पहले आप का ही कर्तव्य है कि कोई भी जानकारी हो तत्काल थानेदार को दें। इस पर कई चौकीदार अपनी डायरी लेकर सामने आ गए। उन्होंने कोतवाल से कहा कि साहब आप का मोबाइल नंबर नहीं है।
विज्ञापन

यह सुनकर कोतवाल भी दंग रह गए। इस दौरान आबकारी निरीक्षक संजय गुप्ता, नीरज आदि लोग मौजूद रहे। शमसाबाद थाने में एसडीएम नरेंद्र कुमार व सीओ कायमगंज राजवीर सिंह ने चौकीदारों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले लोग गांव में अवैध शराब की बिक्री करते हैं। अवैध शराब का भंडारण कर वितरण किया जाता है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दें। चौकीदारों का नाम गुप्त रखा जाएगा और मौके पर जाकर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसओ आरके रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें