फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल के कैदियों के पास फटे कंबल

Sat, 20 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक अफसरों ने शनिवार को सेंट्रल और जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इन्हें सेंट्रल जेल में कैदियों के पास फ टे कंबल मिले। इस पर अफसरों ने जेल प्रशासन से नाराजगी जाहिर की और नए कंबल देने के निर्देश दिए.
विज्ञापन


शनिवार को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, डीजे राजन चौधरी और पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने  शहर कोतवाल आरपी यादव, मऊदरवाजा एसओ सुनील यादव के साथ सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। यहां  अफसरों ने कैदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कैदियों को दिए जाने वाले खाना भी चेक किया।

कैदियों ने इन्हें फटे कंबल तो किसी के पास न होने की जानकारी दी गई। इस पर अफसरों ने सेंट्रल जेल के प्रभारी अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा से नाराजगी जाहिर की। अफसरों ने निर्देश दिए कि  हर कैदी को कंबल दिए जाएं। दोबारा शिकायत मिलने पर शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि इस कड़ाके की सर्दी के बाद भी  कंबल न मिलने पर कैदियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही अफसरों ने जिला जेल का भी निरीक्षण किया। यहां पर अफसरों को घटिया खाना दिए जाने की शिकायत मिली। अफसरों ने जिला जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा को निर्देश दिए कि बंदियों को खाना सही दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें