फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 20 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से घर आते समय डीसीएम की टक्कर से डाक्टर के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बच्चे को बचाने में बेकाबू होकर टेंपो पलट गया। इस हादसे में चालक समेत तीन सवारी घायल हो र्गइं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला कादरीगेट शांतीनगर निवासी डा. जगन्नाथ जाटव का बेटा आशुतोष (25) शुक्रवार की रात अपने मोहल्ले के ही छोटे कुमार के साथ बाइक से दवा देने के लिए खानपुर गया था। वहां से लौटते समय खानपुर पंचायत घर के पास सामने से आ रही डीसीएम की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई जबकि साथी दूर जा गिरा।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच और शव लेकर घर आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने डीसीएम चालक के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


 एक अन्य घटना में पांचाल घाट से एक टेंपो सवारियां लेकर शहर आ रहा था।  खानपुर गांव के  सामने  सड़क पार करते बच्चे के सामने आ जाने से उसे बचाने में टेंपो पलट गया। इसमें चालक उमाशंकर निवासी आसमपुर थाना राजेपुर, यात्री सर्वेश निवासी नगला मोती थाना मेरापुर के अलावा एक अन्य घायल हो गया।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में शहर के मोहल्ला बढ़पुर नगला निवासी संदीप कुमार हादसे में जख्मी हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें