फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल का मामला ः आईजी व डीआईजी जेल से प्रधान बंदी रक्षक ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल के अधीक्षक पर अवकाश न देने व मारपीट करने का आरोप लगाने वाले प्रधान बंदीरक्षक ने अब डीआईजी व आईजी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल के प्रधान बंदी रक्षक रामगोपाल शर्मा ने 14 अप्रैल को फतेहगढ़ कोतवाली में मौजूद दरोगा सुरेंद्र सिंह को जेल अधीक्षक के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज करने के आरोप में तहरीर दी है। दरोगा ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया था। रामगोपाल ने पत्नी शारदा के जीने से गिरने पर छह दिन का अवकाश मांगा था।
प्रधान बंदी रक्षक का आरोप है कि मारपीट व गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी और जेल अधीक्षक ने अवकाश नहीं दिया। इसके बाद रामगोपाल को निलंबित कर नोटिस उनके आवास पर चस्पा कर दिया है। रामगोपाल पत्नी का इलाज कराने के लिए पुत्र के पास जिला झांसी चले गए हैं। उन्होंने बताया कि आईजी व डीआईजी जेल से पूरे मामले की शिकायत की है। शिकायत में यह भी कहा है कि आठ मार्च को कोलकाता में रह रहे भाई का कैंसर का ऑपरेशन होना था।
विज्ञापन

उस दौरान भी मांगने पर जेल अधीक्षक ने अवकाश नहीं दिया था। रामगोपाल शर्मा ने बताया डीआईजी जेल ने जांच करवाकर कार्रवाई करने की बात कही है। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक एसएचएम रिजवी से इस संदर्भ में बात करने के लिए फोन किया गया, तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

उधर, लखनऊ से डीआईजी जेल वीपी त्रिपाठी ने फोन पर बताया कि विवाद जानकारी में आया है। लॉकडाउन के बाद दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें