फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा

Sat, 16 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 60वां जन्मदिन बसपाइयों ने जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर 60 किलो का केक काटा गया।
विज्ञापन



 
इस मौके पर मुख्य अतिथि कानपुर मंडल के जोन कोआर्डिनेटर अनुज गौतम ने सपा, भाजपा व कांग्रेस पर भड़ास निकाली।


कहा कि सपा ने प्रदेश को दंगों के हवाले किया और भाजपा ने हिंदू-मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया। प्रदेश में गुंडाराज को देख अब जनता बसपा के शासनकाल को याद कर इस बार फिर मायावती को मुख्यमंत्री बनाने को कसे बैठी है।


शगुन वाटिका में मायावती के 60वें जन्मदिन अवसर पर बोलते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की असली मुबारकबाद तभी होगी, जब वह फिर से पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएंगी
विज्ञापन



 भोजपुर विधानसभा के प्रत्याशी जैमिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में मायावती की आंधी चल रही है। इस आंधी में विरोधी उड़ जाएंगे। सदर विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह कटियार ने कहा कि अब प्रदेश में पांचवीं बार मायावती मुख्यमंत्री बनेंगी।

 
अमृतपुर विधानसभा प्रत्याशी शिशु प्रताप सिंह और कायमगंज विधानसभा प्रत्याशी रामस्वरूप गौतम ने कहा कि आने वाला समय बसपा का है। जनता भी यह भली भांति समझ गई है।



एमएलसी मनोज अग्रवाल, उमर खां, शैतान शाक्य, सरिता शाक्य, शरद श्रीवास्तव, राजकुमार गौतम, रजनीकांत कुशवाह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिवन वर्मा और रतिराम शाक्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने केक काटा।


जादूगर केएस गोगा ने जादू के माध्यम से बसपा शासन का गुणगान किया। संचालन डा. सुमित सिद्घार्थ और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने की।


इस अवसर पर मंडल कोआर्डिनेटर रामनरेश गौतम, जिला महासचिव दुर्गा प्रसाद, सदर विधानसभा अध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह, राजनरायन जौली राजपूत, अंचल मणि राजपूत, जंगाली लाल बाथम, रजनीकांत कुशवाह, स्वदेश, अजय भारती, जवाहर सिंह गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख अखिलेश कटियार आदि मौजूद रहे।

 

केक कटते ही मची अफरातफरी, मेजें पलटीं- पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर जैसे ही मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर अनुज बाथम आदि ने केक काटा तो केक पाने के लिए अफरातफरी मच गई। महिला, पुरुष व बच्चे केक पाने के लिए टूट पड़े।


अफरातफरी का आलम यह था कि मंच के पास पड़ी मेजें तक पलट गईं। अतिथियों ने जैसे-तैसे खुद को संभाला। केक पाने में लोगों के कपड़े खराब हो गए। वालंटियर फोर्स के कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभाला। केक की छीनाझपटी के दौरान कुछ महिलाएं और बच्चे चुटहिल भी हुए।



कंबल पाने की आस में पहुंची भीड़- बसपा सुप्रीमो के जन्म दिन अवसर पर कंबल बांटे जाने की सूचना पर सैकड़ों जरूरतमंद महिला-पुरुष कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। घंटों इंतजार करने के बावजूद जब कंबल नहीं बंटे तो यह लोग निराश होकर लौट गए।


जन्मदिन में साधा चुनावी निशाना-  बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन अवसर पर बसपाइयों ने चुनावी निशाना साधा। मंच से भाषण देने वाले वक्ताओं ने अपने-अपने समाज के लोगों से जिले के चारों प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि बसपा में ही मुस्लिमों का हित है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा के चारों प्रत्याशियों को समाज के लोग जिताकर विधानसभा भेजें।
विज्ञापन



जिला कोषाध्यक्ष सरिता शाक्य एवं प्रो. शैतान शाक्य ने कहा कि जाटव और शाक्य समाज के लोग एकजुट होकर बसपा प्रत्याशियों को जिताएं। इसी तरह अन्य नेताओं ने भी अपने-अपने समाज के लोगों से बसपा के पक्ष में वोट देने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें