फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद-बीज की दुकान से दो लाख का माल चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद टूटा शटर दिखाता दुकानदार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
खाद और बीज की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये कीमत की खाद, बीज और कीटनाशक चुरा लिए। चोर 11 हजार रुपये भी ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव महमदपुर करसान निवासी राहुल कुमार की रानीगढ़ गांव में रोड किनारे दुकान है। उसमें इफ्को खाद के अलावा बीज और कीटनाशक दवाइयां बेचता है। सुबह करीब सात बजे राहुल जब दुकान खोलने पहुंचा, तो शटर एक तरफ से उठा था।
इस पर चोरी होने का शक हुआ। दुकान खोली तो 54 हजार रुपये की 200 बोरी खाद, 80 हजार रुपये कीमत का आठ बोरी मक्का बीज, लगभग 50 हजार रुपये की कीटनाशक दवाइयां और 11 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन

राहुल के छोटे भाई अश्वनी कुमार ने बताया कि चोर बड़ा वाहन लेकर आए होंगे। इतना सामान लादने में भी काफी समय लगा होगा। चोरी की घटना से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

राहुल ने थाने में तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें